दिग्विजय फंसता नहीं फंसाता है: दिग्विजय सिंह ने कहा | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि भोपाल से चुनाव लड़ोगे। मैंने कहा कि राहुल गांधी जी से बात कर बताउंगा। बात करने के बाद मैंने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए हां कर दी। तब मेरी ही पार्टी के नेताओं ने कहा था कि भोपाल से चुनाव लड़वाकर तुम्हें फसाया गया है। मैंने कहा था दिग्विजय फंसता नहीं फंसाता है। देखिए हमारे सामने अब भाजपा को प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है।

यह बात भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा से बतौर प्रत्याशी रोज नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। कभी मामा जी, कभी तोमर साहब का नाम आ रहा है। भाजपा किसी को भी मैदान में क्यों न उतार दें लेकिन जीत कांग्रेस की होगी। साथ ही दिग्विजय ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी की मुझ पर बड़ी कृपा है। जब भी मध्यप्रदेश में आते हैं उन्हें दिग्विजय सिंह की याद जरूर आती है। भाजपा के लोग सांप्रदायिकता की राजनिती कर मेरे खिलाफ कई अफवाह भी फैला रहे हैं। यह तक कहा जा रहा है कि मुझे टिकट मिलने के बाद पाकिस्तान में पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बाटी गई हैं।

राष्ट्रभक्त का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
भाजपा पर पटलवार करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन पर राष्ट्रद्रोही होने का आरोप अकसर लगाया जाता है। लेकिन आज तक कोई इस आरोप को सिद्ध नहीं कर पाया। यदि वह राष्ट्रद्रोही हैं तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्त के लिए उन्हें भाजपा का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। उधर, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर नोटबंदी, भ्रष्ट्राचार, काला धन जैसे मुद्दों पर जमकर निशाना साधा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!