रिटायर्ड कर्मचारी ने महिला कर्मचारी को एक माह तक बंधक बनाया, रेप किया | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। यहां नगर निगम के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने नगर निगम की ही एक महिला कर्मचारी को एक माह तक अपने घर में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि रिटायर्ड कर्मचारी ने उसे बंधक बनाकर रखा और बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर बलात्कार करता रहा। शुक्रवार को महिला ने बैरसिया थाने पहुंचकर शून्य पर केस दर्ज करवाया। घटनास्थल कोतवाली थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने केस डायरी कोतवाली पुलिस को भेज दी है। 

टीआई शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते में काम करती है। महिला ने पुलिस को बताया है कि पिछले दिनों वह नए मकान तलाश कर रही थी। इस दौरान बीती 12 मार्च को महिला की मुलाकात पूर्व परिचित 65 वर्षीय श्यामलाल मैना से हुई। श्याम लाल नगर निगम का रिटायर्ड कर्मचारी है। 

आरोप है कि सस्ता मकान दिलाने के बहाने श्याम महिला और उसके दोनों बच्चों को अंबेडकर नगर स्थित अपने घर ले गया। यहां बच्चों को मारने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ ज्यादती कर दी। उसे यहीं बंधक बनाए रखा और कई बार ज्यादती की। शुक्रवार को महिला उसके चंगुल से छूटकर बैरसिया में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंची। यहां पूरा वाकया बताया और बैरसिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!