साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश | BHOPAL MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बावरी मस्जिद मामले में दिए बयान के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने जो जवाब प्रस्तुत किया उसे जिला निर्वाचन अधिकारी सुदामा खांडे ने खारिज कर दिया है। 

क्या कहा था प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से जब पत्रकार ने राम मंदिर को लेकर सवाल किया कि तो उन्होंने कहा- ''हम बनाएंगे। हम तोड़ने गए थे ढांचा। ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था मैंने। भयंकर गर्व है मुझे। मानती हूं ईश्वर ने मुझे अवसर दिया था, शक्ति दी थी और मैंने वो कार्य किया। देश का कलंक मिटाया था।" इस बयान के साथ ही निर्वाचन अधिकारी ने उन्हे नोटिस ​भेजा था। 

मुश्किलें अभी और भी हैं

बता दें कि इस बयान में प्रज्ञा सिंह ने स्वीकारोक्ति दी है कि उन्होंने विवादित ढांचा गिराया। बयान का वीडियो भी है। सरकार के नियमानुसार यह अपराध था। विवादित ढांचा तोड़ने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। अत: साध्वी प्रज्ञा सिंह की मुश्किलें अभी कम नहीं हुईं हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!