BHOPAL ELECTION NEWS: RSS का दिग्विजय सिंह पर निर्णायक हमले का प्लान तैयार, भगवा होगा भोपाल

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भोपाल लोकसभा सीट को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। आरएसएस ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर निर्णायक हमले की तैयारियां कर लीं हैं। आने वाले दिनों में पूरे भोपाल को भगवा करने की रणनीति बनाई गई है। देश भर से एबीवीपी कार्यकर्ताओं के अलावा सनी देओल सहित भाजपा के तमाम स्टार प्रचारक और विहिप के संतों की सैंकड़ों मंडलियां भोपाल में भाजपा के लिए वोट मांगेंगी। 

बताया जा रहा है कि देशभर से अखिल भारतीय विद्यार्थी के कार्यकर्ता और साधु-संत चुनाव प्रचार के लिए 6-7 मई तक भोपाल पहुंच जाएंगे। स्थानीय भाजपा नेताओं की ना नुकर के बाद आरएसएस ने यहां अपने तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। संघ के नेता अपने तरीके से हर बूथ का फीडबैक ले रहे हैं। संदिग्ध भाजपा नेताओं के साथ आरएसएस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है ताकि उन्हे विन्रमता पूर्वक घर से निकलने के लिए बाध्य किया जा सके। स्वयं सेवक सारा दिन भाजपा नेताओं के साथ रहेंगे। 

ABVP व RSS की महिला कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संपर्क करेंगी

भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम किया है। उनका पूरे देश में इस संगठन से जुड़े लोगों से तगड़ा नेटवर्क है। इसलिए प्रज्ञा ठाकुर के लिए देशभर से प्रचार करने कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी है। ये महिला कार्यकर्ता भोपाल की स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल में घर-घर जाकर महिलाओं से मिलेंगी और उन्हें प्रज्ञा ठाकुर को वोट देने की अपील करेंगी।

योगी आदित्यनाथ, सनी देओल, अमित शाह सहित मंत्रियों की फौज नुक्कड़ संभाए लेगी

प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार के लिए 2 मई को पहले दौर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भोपाल में कई जगह बैठकें लेंगी। पांच मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल आएंगे। पार्टी उनका पुराने भोपाल में रोडशो या सोमवारा में सभा करा सकती है। आठ मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भोपाल आएंगे। 9 मई को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु प्रचार करने आ रहे हैं। पूर्व मुख्मयंत्री शिवराज सिंह भोपाल में कई अलग-अलग तारीखों में कई रोड शो करेंगे। 10 मई को भोपाल में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले तक फिल्म अभिनेता और गुरुदासपुर से भाजपा प्रत्याशी सनी देओल, हेमा मालिनी एवं अन्य फिल्मी सितारे प्रचार करने आएंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !