भाजपा चुप, दिग्विजय पर देशद्रोह का केस डिसमिस, नए मुद्दे की तलाश शुरू | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। नेताओं को अब यह समझ लेना चाहिए कि यह डिजिटल इंडिया है। इसमें सबकुछ देखकर हमला करना चाहिए नहीं तो दांव उल्टा भी पड़ सकता है जैसा कि भाजपा के साथ हुआ। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पिछले दिनों पुलवामा हमले को 'दुर्घटना' लिखा तो पीएम नरेंद्र मोदी तक ने उन पर तंज कस दिया। अब भाजपा नेता व उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने भी पुलवामा हमले को 'दुर्घटना' कहा है। इसी के साथ भाजपा चुप, दिग्विजय पर देशद्रोह का केस डिसमिस, नए मुद्दे की तलाश शुरू। 

ये है वो बयान जिस पर बवाल खड़ा किया गया

दिग्विजय सिंह ने लिखा: हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी “Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की  विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी सहित 3 केंद्रीय मंत्रियों ने दिग्विजय पर हमले किए

इस पूरे बयान में से भाजपा ने केवल 'दुर्घटना' शब्द को बाहर निकाला और फिर शुरू हुआ हमलों का दौर। दिग्विजय सिंह के लिए पता नहीं क्या क्या कहा गया। सोशल मीडिया पर आम लोगों ने क्या लिखा, यह बाद की बात है परंतु पीएम नरेंद्र मोदी सहित 3-3 केंद्रीय मंत्री और करीब 1 दर्जन से ज्यादा भाजपा के वरिष्ठ एवं लोकप्रियता नेताओं ने कड़ी आपत्ति उठाई कि पुलवामा हमले को 'दुर्घटना' क्यों कहा। 

भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के वीडियो में क्या है

दिग्विजय सिंह ने अपने बचाव की कोशिश भी की, स्पष्टीकरण दिया परंतु किसी ने एक ना सुनी। दिग्विजय सिंह को देशद्रोही करार दे दिया गया। कानूनी कार्रवाई की मांग की जाने लगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मौर्य भी पुलवामा हमले को 'दुर्घटना' बता रहे हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गई। वो दिग्विजय सिंह के साथ मौर्य को देशद्रोही बताने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। कुल मिलाकर विवाद समाप्त, भाजपा चुप, दिग्विजय पर देशद्रोह का केस डिसमिस, नए मुद्दे की तलाश शुरू। 

दिग्विजय सिंह का जवाबी हमला

इस वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा है: पुलवामा आतंकी हमले को मैंने “दुर्घटना” कह दिया तो मोदी जी से ले कर 3 केंद्रीय मंत्री जी मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गये।  उत्तर प्रदेश में भाजपा के उप मुख्य मंत्री जी केशव देव मौर्य जी का बयान कृपया सुनें। मोदी जी व उनके मंत्रीगण मौर्य जी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे?
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!