NAROTTAM MISHRA: क्या झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार में पॉवरफुल रहे मंत्री नरोत्तम मिश्रा अब अमित शाह की टीम में एक्टिव हो गए हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति से ज्यादा वो उत्तरप्रदेश को समय दे रहे हैं। उत्तरप्रदेश की झांसी में उनके समर्थकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सांसद उमा भारती ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। झांसी से उमा भारती के उत्तराधिकारियों में स्थानीय नेताओं के अलावा नरोत्तम मिश्रा का नाम भी चल रहा है। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा इससे पहले शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। सवाल यह है कि क्या नरोत्तम मिश्रा झांसी से लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी की कद्दावर नेता उमा भारती को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने रिकार्ड 5.75 लाख मत हासिल कर जीत हासिल की थी। उमा ने सपा के डा. चंद्रपाल सिंह यादव को 1.90 लाख वोटों के भारी अंतर से हराया था। मोदी सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था लेकिन, एक साल पहले उन्होंने चुनावी राजनीति से दूर हटने का एलान कर दिया था। इसके बाद भी उन्होंने अपना ये फैसला कई बार दोहराया। रविवार को झांसी में आयोजित जनसभा में उमा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने ‘ये मेरी आखिरी जनसभा है’ कहकर अपने फैसले पर अडिग रहने का संकेत दिया। उन्होंने पिछली जीत के लिए लोगों का आभार भी जताया।  

दावेदारों में कौन-कौन
ललितपुर क्षेत्र के विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह पारीछा, जवाहर लाल राजपूत व रामरतन कुशवाहा के नाम तैर रहे हैं। इसके अलावा परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और दतिया से विधायक नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, डा. विजय खैरा, डा. आशीष अग्निहोत्री के भी इस सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!