सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी के यहां लोकायुक्त का छापा | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैकेनिकल शाखा में पदस्थ सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी के यहां लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद की गई है। अब तक 4 करोड़ से ज्यादा संपत्ति और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल हुए हैं। सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी फिलहाल सिवनी में पदस्थ हैं परंतु इससे पहले छिंदवाड़ा में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी के पॉलिटिकल कनेक्शन भी लोकायुक्त के हाथ लगे हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक सब इंजीनियर प्रदीप तिवारी वर्तमान में सिवनी में पदस्थ हैं लेकिन वे पहले छिंदवाड़ा में रह चुके हैं। जबलपुर लोकायुक्त एसपी की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने सुबह तिवारी के छिंदवाड़ा के राजपाल चौक स्थित निवास और सिवनी स्थित ठिकानों पर छापा मारा। आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने ये कार्रवाई की। लोकायुक्त के मुताबिक तिवारी के खिलाफ लंबे समय से शिकातय मिल रही थी और इसकी तस्दीक भी की जा रही थी।

लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा ने कार्रवाई की प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि 2 लाख नगद मिले और करीब 4 करोड़ की संपत्ति मिली। इसके अलावा प्रदीप तिवारी के कई प्लॉट भी मिले हैं। अन्य सम्पत्तियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा हिसाब लिखी कई डायरियां भी मिली हैं। आशंका है कि इन डायरियों की जांच और छानबीन के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि डायरियो में सहयोगी और नेताओं के नाम हैं। फिलहाल लोकायुक्त एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!