मप्र आईपीएस अफसरों के तबादले | MP IPS TRANSFER LIST 27 MAR 2019

भोपाल। पुलिस विभाग ने पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें अनंत कुमार सिंह को आईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है।  

इसमें भोपाल ग्रामीण क्षेत्र से हटाए गए डीआईजी केबी शर्मा को मुख्यालय में डीआईजी विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, आईजी विसबल पुलिस मुख्यालय अनंत कुमार सिंह को आईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है।

राज्य शासन ने होशंगाबाद जोन से हटाए गए आईजी केसी जैन को आईजी विसबल पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि ग्रामीण इंदौर से हटाए गए डीआईजी डीएस चौधरी को डीआईजी पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय बनाया है।

छिंदवाड़ा रेंज से हटाए गए डीआईजी जीके पाठक को डीआईजी पुलिस मुख्यालय विसबल (मुख्यालय) बनाया है। आईजी अनंत कुमार सिंह को छोड़कर सभी अफसरों को 23 मार्च को सेवानिवृत्ति में छह माह से कम समय बचने पर मैदानी पदस्थापना से हटाया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !