आईएएस अफसरों के तबादले | MP IAS TRANSFER LIST 24 MAR 2019

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री विनोद कुमार, प्रबंध संचालक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम को वर्तमान कार्य के साथ प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। 

प्रमुख सचिव गृह तथा अनुसूचित जाति कल्याण श्री एस. एन. मिश्रा को प्रमुख सचिव जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री मिश्रा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगे। राज्य शासन ने सचिव, राजस्व तथा नियंत्रक, शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री श्रीमती रेनू तिवारी को वर्तमान कार्यों के साथ सचिव संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

श्री एस.एन. मिश्रा द्वारा प्रमुख सचिव जेल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री मलय श्रीवास्तव प्रमुख सचिव जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!