शासकीय कर्मचारियों के अर्जित अवकाश के संदर्भ में नए आदेश | MP EMPLOYEE NEWS

भोपाल। प्रदेश के कर्मचारियों को अब 300 दिन के अर्जित अवकाश के नकदीकरण का लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से बैक डेट आठ मार्च के आदेश जारी किए गए हैं। पहले कर्मचारियों को 240 दिन के अर्जित अवकाश का लाभ मिलता था। कर्मचारियों को 300 दिन के अर्जित अवकाश के नकदीकरण का लाभ देने का फैसला शिवराज सरकार ने किया था, लेकिन इसके आदेश जारी नहीं हुए थे।

कांग्रेस सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को खुश करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में भी कर्मचारियों से वादा किया था कि उन्हें 300 दिन के अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाएगा। सरकार के इस आदेश से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। कर्मचारी अपने पूरे सेवाकाल में 300 दिन का अवकाश अर्जित कर यह लाभ ले सकेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !