DIGVIJAY SINGH के करीब आए KP SINGH ने कहा: GWALIOR से अशोक सिंह उचित दावेदार | MP NEWS

भोपाल। पिछले कुछ सालों में दिग्विजय सिंह गुट के कद्दार नेता केपी सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी नजदीक आ गए थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह से दूरी बना ली थी लेकिन एक बार फिर केपी सिंह ने दिग्विजय सिंह से नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया है। आज भोपाल में उन्होंने कहा कि ग्वालियर से अशोक सिंह उचित दावेदार हैं। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का नाम प्रस्तावित कराया है। 

बुधवार को भोपाल पहुंचे केपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। इसके बाद सिंह ने मीडिया से बातचीत की। ग्वालियर से प्रियदर्शिनी राजे का नाम सामने आ रहा हैं। इस उन्होंने कहा कि प्रियदर्शिनी राजे जी और सांसद सिंधिया जी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब तक सिर्फ कार्यकर्ताओं ने उनको चुनाव लड़ाए जाने की इच्छा पार्टी के सामने रखी है। सिंधिया जी ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है। उनके अलावा कौन हो सकता है प्रत्याशी, इसके जवाब में केपी सिंह ने अशोक सिंह का नाम लिया। कहा- वे दमदार उम्मीदवार होंगे। मोदी लहर में भी वह महज 30 से 40 हजार के अंतर से हारे थे। मोदी लहर में इतने कम अंतर से हारने वाला आज तो जीत का दावेदार है, इसलिए उनको टिकट मिलना चाहिए। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद प्रियदर्शनी राजे का नाम प्रस्तावित करवाया था

बता दें कि पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद प्रियदर्शनी राजे का नाम प्रस्तावित करवाया था। वो ग्वालियर आए और जिला कार्यकारिणी की अचानक मीटिंग बुलाई। प्रस्ताव पारित करवाया और उसे सीधे राहुल गांधी को फैक्स करवाया फिर आगे बढ़े। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !