HOSHANGABAD की लड़की, JABALPUR का लड़का, BHOPAL में लिव इन रिलेशन और अब FIR | MP NEWS

भोपाल। ढेरों लव स्टोरियां अब लिव इन रिलेशन से होते हुए FIR तक पहुंच रहीं हैं। भोपाल के कटारा हिल्स थाने में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। होशंगाबाद की लड़की आगरा में नौकरी करती थी, साथ काम कर रहे जबलपुर निवासी लड़के से मिली। दोनों ट्रांसफर होकर भोपाल आ गए। यहां लिव इन रिलेशन में रहे और अब मामला पुलिस के रजिस्टर में दर्ज है। 

कटारा हिल्स पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय युवती मूलत: होशंगाबाद की रहने वाली है। वह आगरा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। उसी कंपनी में काम करने वाले मो. कासिम खान से उसकी पहचान थी। बाद में दोनों का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया। वे कंपनी में प्रमोटर का काम करते थे। एक ही कंपनी में साथ काम करने के कारण उनके बीच दोस्ती हो गई। 

उन्होंने साथ रहने का फैसला किया और लहारपुर, कटारा हिल्स में किराए से लेकर रहने लगे। पिछले साल सितंबर में कासिम ने युवती को जल्द ही शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह चार महीनों तक लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। 

इस बीच युवती ने जब शादी करने का दबाव डाला तो वह अपने घर जबलपुर भाग गया। युवती भी उसके पीछे जबलपुर पहुंची और शादी करने की बात कही। कासिम ने जब शादी से साफ इनकार कर दिया तो पीड़िता ने जबलपुर के ही स्थानीय थाने पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। घटना स्थल भोपाल होने के कारण केस डायरी कटारा हिल्स थाने भेजी गई थी, जहां पुलिस ने असल कायमी कर ली है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !