GWALIOR NEWS: युकां नेता गुबरेले पर फायरिंग, भरे बाजार में हुई वारदात | CRIME NEWS

ग्वालियर। कोचिंग के सामने गुरुवार सुबह युवक कांग्रेस के नेता पर चार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गया। गोलीबारी के दौरान वह पास स्थित एक भवन के अंदर घुस गया, इसके बाद युवक भाग गए। गोली चलने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना रॉक्सी पुल के पास की है। माधौगंज थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। 

रॉक्सी पुल के पास स्थित न्यू ट्रैक जिम के नीचे कोचिंग संचालित होती है। इसके ठीक सामने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे युवक कांग्रेस नेता अभिषेक पुत्र महावीर गुबरेले निवासी गुढ़ा गुड़ी का नाका खड़ा हुआ था। वह अपने दोस्त से बात कर रहा था, तभी उसी के घर के पास रहने वाले लालू यादव, लाला यादव, गोलू यादव, हर्षित उर्फ विकास यादव दो बाइक से आए। इन लोगों ने पहले तो दो हवाई फायर किए। इसके बाद उसकी तरफ गोली चलाई। 

गोली उसे न लगकर दीवार में लगी। इसके बाद वह पास में बने भवन में छिप गया। चारों भाग गए। उसने पुलिस को सूचना दी। माधौगंज थाने की FRV पहुंची और उसे थाने ले गई। शाम को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जिन युवकों के नाम सामने आए हैं, वह घर से भी गायब मिले हैं। अभिषेक ने बताया कि चारों से उसका पहले भी विवाद हुआ था। बुधवार को उसके पोस्टर इन लोगों ने फाड़ दिए थे। इस पर झगड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह इन्होंने गोली चला दी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!