कर्मचारी समाचार: अच्छा काम किया तो EMPLOYEE OF THE MONTH अवार्ड मिलेगा | MP NEWS

भोपाल। सरकारी दफ्तरों में लोगों के कामों समय पर निपटाने वाले कर्मचारी को हर महीने एम्प्लाई ऑफ द मंथ चुना जाएगा। यह वह कर्मचारी होगा, जिसके काम करने का तरीका सहित दफ्तर में आचरण अच्छा होगा। लोगों की कामकाज को लेकर कोई शिकायत नहीं होगी। समस्या का समाधान समय पर करने वाले कर्मचारी को यह तमगा दिया जाएगा।  

इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो प्रत्येक माह सभी कर्मचारियों के काम का आकलन कर एक कर्मचारी का चुनाव करेगी। इससे सबसे बड़ा फायदा यह हो रहा है कि कर्मचारी खुद को अच्छा साबित करने के लिए काम को लेकर सतर्क हो गए हैं। नवंबर माह से संभाग कमिश्नर दफ्तर में क्लर्क लेवल के कर्मचारियों के काम में सुधार लाने के लिए एम्प्लाई ऑफ द मंथ चुना जा रहा है। अब तक तीन क्लर्कों को यह सम्मान मिल चुका है। 

इसी माह मिल सकता है 96 महीने का Pending arrears

दुग्ध संघ के कर्मचारियों को 96 महीने का पेंडिंग एरियर इसी महीने मिल सकता है। इसके पुख्ता आसार हैं। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री आदर्श शर्मा ने बताया कि पेंडिंग एरियर के बारे में CEO डॉ केके सक्सेना से बातचीत हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने भरोसा दिलाया है। पिछली सरकार ने कर्मचारियों को 6वें वेतनमान का 63 और 7वें वेतनमान का 33 महीने का एरियर नहीं दिया था। 6 वें वेतनमान का 1 जनवरी 2006 से 31 मार्च 2011 तक और 7वें वेतनमान का 1 जनवरी 2016 से 30 सितंबर 2018 तक का एरियर पेंडिंग है। संचालक मंडल ने इस बारे में प्रस्ताव को दो साल पहले मंजूरी दे दी थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!