ATITHI SHIKSHAK ने कहा: कमेटी का स्वागत लेकिन नियमितीकरण 90 दिन में करें | VIDISHA MP NEWS

Updesh Awasthee
विदिशा। आज दिनांक 11/02/19 को गायत्री मंदिर परिसर सिविल लाइन विदिशा में रखी गई जिसमें सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह जी की अध्यक्षता में गठित कमेटी का सभी अतिथि शिक्षकों ने स्वागत किया एवं सरकार को आभार व्यक्त किया एवं समस्त अतिथि शिक्षकों ने आशा जताई कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। 

तद उपरांत सभी अतिथि शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में जा कर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमे नियमितीकरण की मांग की गई और कहा गया कि सरकार जल्द से जल्द अपने वचन पत्र में उल्लेखित हमारी मांग को पूर्ण करे जिसमे कहा गया था कि सरकार बनने के 90 दिनों के भीतर अतिथि शिक्षकों को नियमित किया जाएगा। 

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष श्री पन्ना लाल लोधी, मीडिया प्रभारी आशय खरे, महिला प्रभारी रश्मि दुबे, मोनी श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र चिडार सुमित नेमा, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!