नियमितीकरण के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से मिले जनभागीदारी कर्मचारी | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। शासकीय महाविद्यालयो में विगत 15-20 वर्षों से जनभागीदारी/अन्य मदों से कार्यरत कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर आज जनभागीदारी कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनीष दुबे उच्च शिक्षा मंत्री, माननीय जीतू पटवारीजी से मिले, कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम उच्च शिक्षा मंत्री को गुलदस्ता देकर उच्च शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी साथ ही प्रदेश भर में कई वर्षों से सेवा दे रहे जनभागीदारी/अन्य मदो से कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं और नियमितीकरण की मांगों से अवगत कराया।

कार्यकारी अध्यक्ष, दुबे द्वारा उच्चशिक्षा मंत्री, माननीय जीतू पटवारीजी को बताया कि उच्च शिक्षा विभाग में जनभागीदारी एवं अन्य मदों से 4000-4500 कर्मचारी कार्यरत है, जो 15-20 वर्षो से महाविद्यालय में त़तीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन पर कार्यरत है। बहुत से लोग ओव्हर एज हो गए है, तथा अन्य शासकीय नोकरी हेतु अपात्र हो गए है, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले 1 साल से समस्त महाविद्यालयों में कार्यरत जनभागीदारी एवं अन्य मदो से कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन रूप से एकत्रित करती रही, किन्तु आज दिनांक तक आदेश जारी नही किये। दिनांक 02.01.2019 को आयुक्त उच्च शिक्षा महोदय से संघ के पदाधिकारियों ने भेट की जिस पर उन्होनें सभी कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये थे। जनभागीदारी कर्मचारी संघ कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र से प्रेरित होकर समस्त जनभागीदारी कर्मचारियों ने अब कांग्रेस सरकार से आस लगाई है। 

दुबे ने महाविद्यालय में जनभागीदारी मद/अन्य मद से कार्यरत एव शोषित हो रहे कर्मचारियों के बारे में अवगत कराया जिस पर उच्चशिक्षा मंत्री माननीय जीतू पटवारीजी द्वारा आश्वासन दिया की आप लोगों का बहुत जल्द निराकरण करवा दिया जावेगा साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री जी ने कहा की किसी प्रकार का कोई ऐलिगेशन न हो, इन सब को देखते हुए आप जनभागीदारी/अन्य मद के कर्मचारियों का काम करना है इसलिए थोडा समय लग रहा है, निश्चित ही बहुत जल्द आप सभी कर्मचारियों को मांगों के अनुरूप कार्यवाही करवा कर आपके प्रकरण का निराकरण किया जावेगा। 

संघ की ओर से ज्ञापन देने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष दुबे, एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे, माननीय उच्च‍शिक्षा मंत्री पटवारीजी के आश्वासन के पश्चात कार्यकारी अध्यक्ष ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !