Rosberry Spa में मिलीं कॉल गर्ल BHOPAL में टूरिस्ट बनकर आईं थीं | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। चूनाभट्टी स्थित रोज बैरी द वैलनेस हब स्पा सैलून ब्यूटी (Rosberry Family Salon & Spa) से पकड़ी गई थाईलैंड और लाओस की कॉलगर्ल के पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। ये विदेशी लड़कियां भारत में टूरिस्ट वीजा पर आईं थीं और यहां सेक्स रैकेट में शामिल हो गईं। ​तेजेश गुप्ता स्पा मैनेजर है। ये स्पा सेंटर नीलम खेमानी का बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पकड़ी गईं विदेशी लड़कियां पुलिस से कह रही थीं कि उनका पासपोर्ट मुंबई के एक दलाल के पास रखा है। इसलिए उन्होंनें अपने-अपने मोबाइल फोन पर पासपोर्ट की कॉपी दिखाई थी लेकिन बाद में स्पा के एक कर्मचारी ने उनके पासपोर्ट उपलब्ध करा दिए। जेल में बंद पांचों विदेशी कॉलगर्ल्स की जमानत भी हो गई है। तीस-तीस हजार रुपए की ये जमानत उनकी एक परिचित ने भरी है। सभी यहां टूरिस्ट वीजा पर आई थीं, लेकिन अनैतिक व्यापार से जुड़ गईं। 

महिला थाना टीआई सुष्मिता नियोगी ने बताया कि कॉलगर्ल्स ने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है, जिसकी जानकारी संबंधित एंबेसी को दे दी है। जिस स्थान पर ये स्पा सेंटर चलाया जा रहा था, उसका गुमाश्ता और रेंटल एग्रीमेंट के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!