MANDSAUR के तीर्थ यात्री, राजस्थान में एक्सीडेंट, 02 मौतें, 11 घायल | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से तीर्थ यात्रा पर निकले यात्रियों को एक ट्रक ने कुचल डाला। इस हादसे में 02 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 11 यात्री घायल हो गए। हादसा दिवेर थाना इलाके की दराडा घाटी में मंगलवार की देर शाम हुआ। तीर्थ यात्री मैक्स गाड़ी में सवार थे।घायलों को जिला आरके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन गंभीर घायलों को उदयपुर रेफर कर दिया है। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिवेर थाना पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजसमंद भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात सुगम किया। जानकारी के अनुसार मैक्स गाड़ी में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के निवासी थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। ये सभी लोग मंदसौर से सभी लोग पुष्कर मेले में घूमने ले लिए आए थे।

शाम को पुष्कर से रवाना होकर नाथद्वारा में रात्री विश्राम करने और श्रीनाथजी के दर्शनों के बाद मंदसौर रवाना होने वाले थे, लेकिन इसी दौरान दिवेर के पास यह हादसा हो गया। घायलों को राजसमंद रेफर करने की सूचना के बाद राजसमंद डिप्टी दुर्गसिंह और कांकरोली थानाधिकारी कैलाशदान जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मंदसौर में परिवार को घटना की सूचना दे दी है और परिजनों को राजमसंद बुलाया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!