CM KAMAL NATH: मंत्रियों की लिस्ट तैयार, हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। कमलनाथ कैबिनेट का गठन एक-दो दिन में होने की उम्मीद है। सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल महोदय से शपथग्रहण की तारीख तय करने हेतु चर्चा कर ली है। हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद मंत्रिमंडल का ऐलान कर दिया जाएगा। 

कमलनाथ ने सोमवार 17 दिसंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, अब मंत्रिमंडल का गठन किया जाना है। अनुमान है कि 22 या 23 दिसंबर को मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। बता दें कि कमलनाथ कैबिनेट में मंत्रियों के चयन को लेकर काफी मारामारी का माहौल है। दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ गुट के अलावा भी कुछ ऐसे दिग्गज हैं जिन्हे जगह दी जानी है। वहीं कांग्रेस में मांग उठ रही है कि 15000 से कम अंतर से जीते विधायकों को मंत्री नहीं बनाना चाहिए। राज्यपाल से मिलने के बाद सीएम कमलाथ अपने कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की सूची लेकर शाम को दिल्वी रवाना हो जाएंगे, कमलनाथ नया साल छिंदवाड़ा में मनाएंगे। वो 30, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को छिंदवाड़ा में रहेंगे।

37 विधायकों के नाम की चर्चा
मालवा-निमाड़ से 11 : सज्जन सिंह वर्मा, हुकुमसिंह कराड़ा, विजय लक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, तुलसी सिलावट, उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, सचिन यादव, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, दिलीप सिंह गुर्जर या रामलाल मालवीय।
विंध्य से 2 : बिसाहू लाल, कमलेश्वर पटेल। 
मध्य से 5 : आरिफ अकील, डॉ. प्रभुराम चौधरी, पीसी शर्मा, लक्ष्मण सिंह या जयवर्द्धन सिंह।

ग्वालियर-चंबल से 6 : डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, एंदल सिंह कंसाना, लाखन सिंह, प्रद्मनयु सिंह और इमरती देवी।
बुंदेलखंड से 4 : ब्रजेंद्र सिंह राठौर, गोविंद सिंह राजपूत, हर्षयादव और विक्रम सिंह।
महाकौशल से 7 : एनपी प्रजापति, तरुण भानौत, दीपक सक्सेना, लखन घनघोरिया, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे, हिना कावरे।

निर्दलीय 2 : चार बार के विधायक प्रदीप जायसवाल और सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा।
विधानसभा अध्यक्ष : डॉ. गोविंद सिंह, केपी सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, एनपी प्रजापति में किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!