बैतूल: 9:30 बजे BF ने मिलने से इंकार किया, 10:00 बजे छात्रा की लाश पड़ी मिली | MP NEWS

बैतूल। गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का साकादेही गांव के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे सड़क पर संदिग्ध हालत में शव मिला। छात्रा कॉलेज जाने का कहकर सुबह घर से निकली थी। घर से ढाई किमी दूरी पर उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां दो डॉक्टरों की टीम ने पीएम किया। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक के कारण छात्रा की मौत होना बताया है। शरीर में भी कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। 
 
साकादेही निवासी सीमा पिता सूरजलाल कुमरे (20) गर्ल्स कॉलेज बैतूल में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकाली। घर से ढाई किमी दूर सड़क पर सुबह 10 बजे उसका शव मिला। मृतिका के भाई जगदीश कुमरे ने बताया सीमा कॉलेज जाने के सुबह घर से अकेली निकली थी। 10 बजे प्रहलाद वरकड़े का कॉल आया कि सीमा का शव सड़क पर पड़ा है। सीमा का गांव के ही एक युवक गोलू से प्रेम-प्रसंग था। दीपावली के समय परिवार वालों ने दोनों को समझाइश दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलना कम कर दिया था, लेकिन मोबाइल पर दोनों की बात होती थी। घटना स्थल पर घर वालों से पहले गोलू ही पहुंचा था। 

call कर मिलने बुला रही थी, इनकार कर दिया था: 

गोलू वरकड़े ने बताया सीमा के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुबह 9.30 बजे सीमा ने कॉल कर मिलने के लिए बुला रही थी। मैंने मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद 10 बजे एक सहेली ने सीमा को कॉल किया तो एक युवक ने कॉल उठाया। सीमा के सड़क पर बेहोश पड़े होने की जानकारी दी। सीमा की सहेली ने मुझे कॉल कर बताया। इसके बाद में मौके पर पहुंचा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !