RAHUL GANDHI को ये भी नहीं पता ट्रक में पेट्रोल भराते हैं या डीजल | VIDISHA NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। राहुल गांधी की फिसलती जुबान भाजपाईयों को ढेर सारे अवसर उपलब्ध कराती है। 'आलू की फैक्ट्री' के नाम पर लम्बे समय तक तंज कसे गए। आज भी कसे जा रहे हैं। उन्होंने अब एक और मौका दे दिया। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में उन्होंने ट्रक में पेट्रोल भराने की बात कह डाली। अब इसे लेकर राहुल गांधी का मजाक बनना शुरू हो गया है। 

शुक्रवार को राहुल गांधी विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। यहां अपने संबोधन में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के बारे में कहा कि 'दुनिया में इनके दाम घट रहे हैं। लेकिन हमारे देश में दाम बढ़ाए जा रहे हैं। युवा अपनी बाइक, कार और ट्रक में पेट्रोल भराते हैं। उनका पैसा देश छोड़कर भागने वाले विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे लोगों की जेबों में जाता है। 

अब लोगों ने राहुल गांधी की इस लाइन 'युवा अपनी बाइक, कार और ट्रक में पेट्रोल भराते हैं' पकड़ लिया है। तंज कसे जा रहे हैं युवराज को यह भी नहीं पता कि ट्रक में पेट्रोल नहीं डीजल भरा जाता है। इससे पहले मध्यप्रदेश में उन्होंने रमन सिंह के बेटे को शिवराज सिंह का बेटा बता दिया था। गुस्साए शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह ने उन पर मानहानि का दावा ठोक दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!