LIST जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा: ज्योतिरादित्य तो मेरे बेटे जैसे | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के टिकट कटवाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है कि ज्योतिरादित्य तो उनके बेटे जैसे हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच भरी मीटिंग में विवाद इतना बढ़ा कि कई दिनों तक लिस्ट जारी नहीं हो पाई। राहुल गांधी इस विवाद का कोई हल नहीं निकाल पाए। अंतत: सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद लिस्ट जारी हो सकी। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह अपनी चाल में कामयाब रहे। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया की लिस्ट में संशोधन कराया। 

लिस्ट जारी होने के बाद दिग्विजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मेरे बेटे जैसे हैं और उनके साथ टिकट वितरण पर कोई मनमुटाव नहीं है। ज्‍योतिरादित्‍य भी मेरा सम्‍मान करते हैं।' बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स फाइनल कराने के नाम पर कांग्रेस में आंतरिक भिड़ंत को सुलझाने के लिए सोनिया गांधी को आगे आना पड़ा था। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुईं। 

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात भी की। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के नाम पर बैठक के दौरान ही आपस में भिड़ पड़े। राहुल गांधी भी उस बैठक में मौजूद थे। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने इन खबरों को नकारते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है। 

मध्य प्रदेश में पार्टी नेताओं के बीच विवाद को देखते हुए राहुल गांधी ने अशोक गहलोत, विरप्पा मोइली और अहमद पटेल जैसे तीन वरिष्ठ नेताओं की एक कमिटी भी बनाई थी। इसी महीने 28 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है। बीजेपी 15 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!