कमरे में बंद महिला नग्न और जख्मी हालत में मिली | GWALIOR NEWS

NEWS ROOM
ग्वालियर। ग्वालियर के एक इलाके में एक महिला के संदिग्ध रुप से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दरअसल ये महिला एक मकान में नग्न और जख्मी हालत में मिली। परिजनों ने महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के दीनदयाल नगर के एक मकान में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। कमरे से कराहती हुई महिला की आवाज सुनने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला महिला से जुड़ा था लिहाजा क्षेत्रीय महाराजपुरा थाना की पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में महिला को रेस्क्यू किया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

इधर महिला से उसके परिवार के बारे में जानकारी लेकर परिजनों को भी सूचना दे दी गई। परिजनों ने महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। परिजनों ने अनिल गुर्जर और उसके अन्य साथियों पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!