CONGRESS तंगहाल लेकिन नेता मालमाल: 5 साल में 3 गुना हुई पचौरी की PROPERTY | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में यदि हम सुरेश पचौरी की बात करें तो लोग कहेंगे कि वो पुराने नेता हैं। ब्राह्मणों पर उनकी पकड़ नहीं रही। कांग्रेस में उनका अब वो कद नहीं रहा। पिछला चुनाव हार चुके हैं परंतु यदि हम बताएं कि पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति 3 गुना बढ़ गई तब ? जी हां, तंगहाल कांग्रेस के मालामाल उम्मीदवारों की कुण्डलियां सामने आ रहीं हैं। 

सुरेश पचौरी: विवरण 2012-13 2017-18

आय : स्वयं 5.90 लाख 19.99 लाख
पत्नी : 11.02 लाख 22.61 लाख
संपत्ति : स्वयं 2.92 करोड़ 3.36 करोड़
नगद जमा- 1.65 करोड़
पत्नी : 1.25 करोड़
कर्ज :38.65 लाख
जेवर : 22 तोला सोना, 22 किलो चांदी
पत्नी : 122 तोला सोना, 16 किलो चांदी
वाहन : पत्नी के नाम एक चार पहिया वाहन

गुरुवार को गौहरगंज स्थित निर्वाचन कार्यालय में सुरेश पचौरी द्वारा भोजपुर विधानसभा के लिए नामांकन फार्म दाखिल किया गया। नामांकन के साथ दिए शपथ पत्र में अपनी आय, संपत्ति, अपराधिक प्रकरण सहित कर्ज की जानकारी दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !