फिक्स टर्म कर्मचारियों के लिए गुडन्यूज, ग्रेच्युटी की समय सीमा बदलेगी | EMPLOYEE NEWS

नई दिल्ली। कर्मचारियों के लिए गुडन्यूज है। सरकार कर्मचारियों के लिए गिफ्ट तैयार कर रही है जो इस साल के अंत तक उन्हे मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों को ग्रैच्युटी मिलने की समय सीमा कम करने की मिनिस्ट्री ने तैयारी शुरू कर दी है। लेबर मिनिस्ट्री ने इंडस्ट्री से राय मांगी है। 

सूत्रों के मुताबिक Fixed term employee को भी ग्रेच्युटी लाभ देने की तैयारी की जा रही है। चाहे उसका टर्म 5 साल से कम ही क्यों न हो। जितने समय की सर्विस होगी उस अनुपात में लाभ देना होगा। Fixed term employee को भी स्थायी कर्मचारी की तरह लाभ देने की तैयारी की जा रही हैै। सरकार इसके लिए नियमो में जरूरी बदलाव भी करेगी। 

सूत्रों के मुताबिक ग्रैच्युटी मिलने की न्यूनतम समय सीमा 5 साल से कम करके 3 साल हो सकती है। ग्रेच्युटी की गणना के तरीकों में भी बदलाव पर विचार किया जा रहा है। लेबर यूनियन इसे और कम करने की मांग कर रहे।