दिग्विजय सिंह को चाचौड़ा में 5Km पीछा करके डिप्टी कलेक्टर ने रोका, पंचनामा बनाया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा में डिप्टी कलेक्टर शिवानी रैकवार ने करीब 5 किलोमीटर पीछा करके रोका। उनका पंचनामा बनाया गया। आरोप है कि वो यहां अनाधिकृत तौर पर भ्रमण कर रहे थे एवं लोगों से मिल रहे थे। बता दें कि आचार संहिता के अनुसार मतदान के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सारी कार्रवाई नजर आ रही है। इसके साथ वायरल करने वाले अपने तरीके से घटना का विवरण भी दे रहे हैं। भोपाल समाचार डॉट कॉम ने इसकी पड़ताल की। डिप्टी कलेक्टर शिवानी रैकवार ने बताया कि उन्होंने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा करके दिग्विजय सिंह को मकसूदन गढ़ के दिरौली मतदान केंद्र के सामने रोका था। उन्होंने बताया कि पंचनामा बनाया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। है। 

भाजपा ने क्या आरोप लगाए हैं
भाजपा प्रत्याशी ममता मीणा का कहना है कि दिग्विजय सिंह अनाधिकृत तौर पर उनके क्षेत्र में घूम रहे थे एवं उन्होंने मतदान को प्रभावित किया। वो उकावद मतदान केंद्र के भीतर भी गए। भाजपा का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने चाचौड़ा में अपने भाई लक्ष्मण सिंह के लिए जनसंपर्क किया। लोगों से मुलाकात की एवं मतदान को प्रभावित किया है। 

दिग्विजय सिंह ने क्या बयान दिया
दिग्विजय सिंह ने प्रशासन को बयान दिया ​है कि वो राधौगढ़ मतदान के लिए इस रास्ते से जा रहे थे। कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था अत: उकावद चौकी में शिकायत दर्ज कराने रुका था। प्रचार नहीं कर रहा था। 

डिप्टी कलेक्टर ने जांच के बाद क्या बताया
डिप्टी कलेक्टर शिवानी रैकवार ने जांच के बाद बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन को सूचना दी थी कि वो इस रास्ते से गुजरेंगे। उकावद चौकी में तस्दीक की गई। दिग्विजय सिंह वहां गए थे। उकावद मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी ने बताया कि दिग्विजय सिंह नहीं आए थे। कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हे रोककर उनसे बात की थी एवं पैर छुए थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!