RRB Group CBT Admit Card 2018 जारी, यहां से DOWNLOAD करें

भारतीय रेल की भर्ती परीक्षाओं के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड ने भी 17 दिसंबर तक की परीक्षा तिथि, शहर व शिफ्ट की डिटेल्स जारी कर दी है। इस बीच सभी आरआरबी ने 29 अक्टूबर को होने वाले RRB Group CBT के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में पूछे जा रहे प्रश्नों को लेकर आरआरबी ग्रुप डी उम्मीदवारों ने कहा कि जीके के प्रश्न आसान ही आ रहे हैं। कुछ आसान प्रश्न घुमा कर पूछे जा रहे हैं। जहां तक रीजनिंग के प्रश्नों की बात है तो इस पर उम्मीदवारों ने कहा कि प्रश्न आसान हैं लेकिन स्पीड के साथ उन्हें हल करना एक चुनौती है। 

यहां जानिए कैसे आप RRB Group D Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं 

STEP 1- उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए e-Call Letter, Exam City, Date & SC/ST Travel Authority, Group D Level-1 Centralized Employment Notice No. 02/2018 के लिंक पर क्लिक करें। 
RRB के Direct Link जिस पर क्लिक कर आप अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

STEP 2 - अपना यूजर आईडी और जन्मतिथि डालें। 
STEP 3-  लॉग-इन करते ही आपका E-Call letter के लिंक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपका एडमिट सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें। परीक्षा में इसे साथ लेकर पहुंचे।

RRB Group C ALP Technician का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक

आरआरबी ग्रुप सी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) और टेक्नीशियन के एग्जाम 4 सितंबर को ही खत्म हो गए थे। इसक आंसर-की भी जारी हो गई है। ये उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप सी एएलपी और टेक्नीशियन के नतीजे 31 अक्टूबर तक या दिवाली से पहले जारी कर दिए जाएंगे। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !