ये है दिग्विजय सिंह का जलवा, कतार में खड़े हैं दावेदार | MP NEWS

भोपाल। दिग्विजय सिंह को 2003 में मध्यप्रदेश की जनता ने भले ही अस्वीकार कर दिया है परंतु कांग्रेस में उनकी स्वीकार्यता को कोई चुनौती नहीं दे सकता। कांग्रेस में जहां भीड़ और हंगामे का कांग्रेस है, दिग्विजय सिंह ने उसे अनुशासित कर दिखाया। आज भोपाल में उनसे मिलने वाले कतार लगाकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इनमें से कई टिकट के दावेदार भी थे। चित्र होटल जहांनुमा पैलेस, भोपाल का है जहां दिग्विजय सिंह ठहरे हुए थे। मजेदार बात तो यह है कि यह सभी लोग बिना बुलाए पहुंचे हैं। दिग्विजय सिंह यहां सुस्ताने आए थे। 

उम्र पर तंज कसा, तारीफ नहीं की

दिग्विजय सिंह ने जब अमृता राय के साथ अपने प्रेम को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था तो कई लोगों ने उनकी 'बुढ़ापे में जवानी' को लेकर तंज कसे थे परंतु जब 71 साल के बूढ़े दिग्विजय सिंह ने 3300 किलोमीटर लम्बी नर्मदा यात्रा तो किसी ने उनकी तारीफ नहीं की। तंज कसने वाला कोई भी यह नहीं कह पाया कि वो 71 की उम्र में ऐसी यात्रा करने का माद्दा रखता है। कमलनाथ की उम्र भी 71 ही है लेकिन वो रथ पर सवाल होकर मध्यप्रदेश की परिक्रमा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, जबकि दिग्विजय सिंह ने नर्मदा यात्रा की थकान भी नहीं उतारी और एकता यात्रा पर निकल पड़े। उन्होंने खुद कहा है कि उनकी यात्रा के परिणाम, चुनाव नतीजों के साथ आएंगे। 

अमृता परिणय के बाद दिग्विजय सिंह का नया संस्करण

अमृता परिणय के बाद दिग्विजय सिंह का नया संस्करण काफी रोचक है। शुरूआती दिनों में खुद हंगामा किया करते थे लेकिन अब उनके चेहरे पर एक शांति, अनुभव और हालात को नियंत्रित करने की शक्ति साफ नजर आती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासित करके दिखा दिया। वो कार्यकर्ताओं से एक-एक करके मिलते हैं। एकता यात्रा ने कांग्रेसियों को कतार में आकर बात करना तो सिखा ही दिया। यह सबकुछ इसलिए क्योंकि वो अटलजी की तरह कार्यकर्ताओं से प्रेम भरी बातें भी करते हैं। 15 साल से सत्ताविहीन कांग्रेसी नेताओं में अहंकार आज भी नजर आता है परंतु नर्मदा भक्त संत श्री दिग्विजय सिंह अब अहंकारी नजर नहीं आते। देखना रोचक होगा कि यह सबकुछ चुनाव तक ही है या व्यक्तित्व में सचमुच बदलाव आ गया है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!