आईएएस अधिकारियों के तबादले | MP IAS TRANSFER LIST

Updesh Awasthee
भोपाल। शिवराज सिंह सरकार चुनाव से पहले सभी बकाया काम निपटाने में लगी हुई है। एक तरफ थोकबंद भूमिपूजन हो रहे हैं तो दूसरी तरफ प्रशासनिक जमावट भी जारी है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। 

इनमें डीपी अहूजा को रोजगार बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। केरेलिन देशमुख को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का एमडी, सुखवीर सिंह सड़क विकास निगम का एमडी और राजेश मिश्रा को एमडी अनुसूचित जनजाति विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रेनू तिवारी को सचिव जनजाति कार्य बनाया गया है।

इंदौर में पेड़ों के आधार कार्ड
इंदौर। हरित इंदौर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर के पेड़ों का बनाएगा आधार कार्ड। शुरूआती दौर में 2 लाख पेड़ों के बनेंगे आधार कार्ड। पेड़ों की जानकारी सॉफ्टवेर पर रहेगी। मॉनिटरिंग टीम लगातार पेड़ों की देखभाल कर जानकारी ऑनलाइन अपडेट करेगी। 1 करोड़ खर्च कर नगर निगम बनाएगा आधार कार्ड। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!