मप्र चुनाव: टॉप ब्रेकिंग न्यूज | MP ELECTION: TOP BREAKING NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण चुनाव समाचार आपको दिनभर यहां मिलते रहेंगे। कृपया इस पेज को बुकमार्क कर लें। हम दिनभर यहीं पर चुनाव समाचार अपडेट करते रहेंगे। कृपया अपने क्षेत्र के प्रमुख समाचार editorbhopalsamachar@gmail.com पर भेजें। चुनाव संबंधी सभी समाचार, चर्चाएं, विश्लेषण एवं कयास पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

शिवराज अब कुर्सी का मोह छोड़ दें, जनता बदलाव चाहती है: कमलनाथ

दिनांक। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज सिंह जन आशीर्वाद यात्राओं में कांग्रेस के नेताओं को कुर्सी से मोह प्रचारित कर रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस के नेताओं को कुर्सी से कोई मोह नहीं है। उन्हें मोह है तो सिर्फ प्रदेश के विकास से। कुर्सी से मोह तो वास्तव में सिर्फ शिवराजसिंह को है। उनसे कुर्सी का मोह छोड़ा नहीं जा रहा है। शिवराजसिंह से कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है। वे कुर्सी से स्वयं चिपके हुए हैं। उन्हें तो खुद आगे आकर प्रदेश की उन्नति के लिये अपना कुर्सी का मोह त्यागना चाहिए, क्योंकि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, विकास अवरूद्ध हो चला है।

शिवराज सिंह के खिलाफ खम ठोकने वाले कम्प्यूटर बाबा बीमार

इंदौर। सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ संत समागम करने वाले पूर्व राज्य मंत्री कंप्यूटर बाबा की तबीयत अचानक बिगड़ी। इंदौर के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। कंप्यूटर बाबा को सांस लेने में परेशानी हो रही है। बता दें कि व्यापमं घोटाले में भी कई लोग विभिन्न बीमारियों और हादसों में असमय मृत्यु का शिकार हो चुके हैं। कम्प्यूटर बाबा ने नर्मदा घोटाला सहित कई मामलों के खुलासे की बात कही थी।

आचार संहिता के बाद भी कलेक्ट्रेट में शिवराज सिंह के पोस्टर्स, कांग्रेस को आपत्ति नहीं

राजगढ़। कलेक्ट्रेट में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भी कई स्थानों में लगे है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो समेत योजनाओ के पोस्टर। आचार सहिंता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब तक किसी कांग्रेसी ने शिकायत नहीं की। जीटीवी की रिपोर्ट। 

अगले 5 सालों मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बना दूंगा: मुख्यमंत्री

जबलपुर। कांग्रेस के समय दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। हमें 2003 में कांग्रेस से बीमारू प्रदेश विरासत मिला था लेकिन हमने पिछले 15 वर्षों में संकल्प के साथ प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला और उसे विकसित राज्य बनाया है। आप लोगों के आशीर्वाद से आने वाले पांच सालों हम विकसित मध्यप्रदेश को समृद्ध प्रदेश बना देंगे। यह बात गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान जबलपुर के सीहोरा क्षेत्र में आयोजित सभा में कही। उनके साथ पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह मौजूद थे।

हमारी सरकार बनी है, हमारी ही बनेगी: भाजपा

भोपाल। भारत में आज भारतीय जनता पार्टी का युग है। यह युग इसलिए है कि हमारी सरकारें कुछ राज्यों में आने के बाद अन्य राज्यों के लोगों ने उनके काम-काज को देखा, सामाजिक सरोकारों को देखा, भाजपा शासित राज्यों की खुशहाली को देखा और हमारे नेतृत्व की प्रमाणिकता को परखा। इसी का नतीजा है कि आज देश में हमारी अब तक सबसे मजबूत सरकार है और निर्णायक नेतृत्व है। डंके की चोट पर आने वाले दिनों में भी मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में हमारी सरकार फिर बनने वाली है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है। यह बात आज मीडिया सेंटर की चुनाव संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने अध्यक्षीय आसंदी से कही। बैठक को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने विशेष रूप से संबोधित किया।

सीतामऊ में 11 कांग्रेस नेता गिरफ्तार

मंदसौर। सीतामऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करना महंगा पड़ा,पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाते हुए 11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !