छिंदवाड़ा की पूर्णिमा के नाम पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने | mp election news

Updesh Awasthee
भोपाल। छिंदवाड़ा की महिला नेता पूर्णिमा वर्मा के नाम पर आज भाजपा-कांग्रेस आमने सामने आ गईं। दरे रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रेस रिलीज कर जानकारी दी कि छिंदवाड़ा की लोकप्रिय कांग्रेस नेता पूर्णिमा वर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है, थोड़ी ही देर बाद कांग्रेस की ओर से रिलीज आया कि पूर्णिमा को तो 2015 में ही निष्कासित कर दिया गया है। वो तो हमारी प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।  

लोकप्रिय कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा वर्मा भाजपा में शामिल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भेजे गए प्रेस रिलीज में दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह के समक्ष रविवार को छिंदवाड़ा की कांग्रेस नेत्री श्रीमती पूर्णिमा वर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। श्रीमती वर्मा कांग्रेस की सक्रिय सदस्य रहते हुए महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में छिंदवाड़ा, चैरई, जुन्नारदेव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रीमती वर्मा लोधी क्षत्रीय समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय हैं। 

हम उसे 2015 में ही निष्कासित कर चुके हैं: कांग्रेस
भोपाल। पीसीसी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में शोभा ओझा, अध्यक्ष मीडिया विभाग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा बताया गया है कि पूर्णिमा वर्मा को 2015 में नगर निगम छिंदवाड़ा के चुनाव के दौरान संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जा चुका है। पूर्णिमा वर्मा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। पूर्णिमा वर्मा ने पूर्व में कांग्रेस पार्टी के किसी मुख्य पद पर भी नहीं रही है। श्रीमती शोभा ओझा ने आगे कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पूर्णिमा वर्मा को कांग्रेसी नेत्री बता रहे हैं जो पूरी तरह गलत है जो महिला कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य नहीं है उन्हें कांग्रेस नेत्री बता ना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अल्प ज्ञान को दर्शाता है साथ ही ऐसा लगता है कि भाजपा इस समय जबरदस्त घबराहट में है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!