महिला का वशीकरण कर MORENA से DELHI ले गया, 1 माह तक रेप किया | MP NEWS

Bhopal Samachar
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुरैना जिला, सिहौंनिया थाने के मानपुर राजपूती गांव से 25 सितम्बर को गायब हुई महिला को पुलिस ने खोज निकाला। मुरैना पुलिस का कहना है कि महिला को दिल्ली से मुक्त कराया गया है। एक तांत्रिक ने उसे बंधक बना रखा था। महिला ने बयान दिया है कि तांत्रिक उसे वशीकरण करके अपने साथ ले गया था। तांत्रिक क्रियाओं के साथ 1 माह तक उसका रेप करता रहा। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मानसिंह राजपूती गांव की एक महिला का स्वास्थ्य खराब रहता था। उसका पति गुजरात में ऑटो चलता है इसलिए महिला खुद ही अपना इलाज अपने स्तर से करवा रही थी। इसी दौरान उसके संपर्क में कल्लू भगत बघेल निवासी चकरा ढोंचरा थाना भिंड आया। कल्लू भगत खुद को पाण्डरी बाबा का भगत बताता था। उसने महिला को बताया कि उस पर भूत प्रेत का साया है। इसलिए तंत्र मंत्र के द्वारा भूत प्रेत को भगाना होगा। 

25 सितंबर को महिला अचानक अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने महिला के गायब होने की जानकारी सिहौंनिया थाने पर दी। जब पुलिस ने जानकारी जुटाई तो कल्लू भगत के बारे में पता चला। कल्लू भगत की लोकेशन दिल्ली में मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली गई, जहां उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने मानपुर राजपूती से गायब हुई महिला के कब्जे में होना बताया। महिला को दिल्ली स्थित नागलोई क्षेत्र की एक कॉलोनी में मकान से बरामद किया। पुलिस महिला एवं कल्लू भगत को मुरैना लाई। 

महिला ने बताया कि कल्लू भगत उसे वशीकरण कर दिल्ली ले गया था। वहां पर महिला के बच्चों व रिश्तेदारों को जादू टोने से मारने की धमकी देकर न केवल अपने साथ रखा बल्कि उसके साथ शारीरिक ज्यादती भी की। फिलहाल पुलिस ने कल्लू के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506, 233 के तहत मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!