दुर्गाअष्टमी: मनोकामनापूर्ति के लिए राशि के अनुसार उपाय

मेष- इस राशि के लोग अष्टमी के दिन कन्याओं को पीला रुमाल और 11 रुपये की दक्षिणा दें। माता को गुड़ की खीर चढ़ाएं। ऐसा करने से माता पिता, भाई बहन सबका भला होगा।
वृषभ- अष्‍टमी के दिन इस राशि के लोग कन्याओं को गुलाबी वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें। काले तिल से माता का हवन करें। ऐसा करने से कोई परेशानी महसूस नहीं होगी।
मिथुन- मिथुन राशि वाले कन्याओं को एक गुड़िया और 14 रुपये की दक्षिणा दें। इसके अलावा दुर्गा जी को आठ केले चढ़ाएं। इससे बुरा समय ठीक हो जाएगा। नौकरी में सुधार होगा।

कर्क- कर्क राशि के लोग आज के दिन कन्याओं को सफेद रुमाल के साथ 25 रुपये की दक्षिणा भी दें। ॐ दुं दुर्गायै नमः का जाप करें। कर्ज का कोई बोझ उतर जाएगा।
सिंह- इस राशि के लोग भी कन्याओं को गुलाबी वस्त्र और 21 रुपये की दक्षिणा दें। मां दुर्गा को लाल वस्त्र चढ़ाएं। नौकरी में उन्नति मिलेगी. सेहत ठीक हो जाएगी।
कन्या- कन्या राशि के लोगों के लिए कन्याओं को एक धार्मिक किताब और 23 रुपये की दक्षिणा देना फलदायी साबित होगा। इसके अलावा लाल कपड़े पहनें, माता धन देंगी। विदेश यात्रा या शादी का योग बन सकता है।

तुला- तुला राशि के लोग अष्‍टमी के दिन कन्याओं को सफेद वस्त्र और 21 रुपये की दक्षिणा जरूर दें।
वृश्चिक- इस राशि के लोग भी कन्याओं को एक गुड़िया और 25 रुपये की दक्षिणा दें और उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा जी को हाथ जोड़ प्रणाम करें. धन लाभ का योग बनेगा। मां का ख्याल रखें।
धनु- इस राशि के लोग कन्याओं को पेन, पेंसिल या कोई खिलौना दे सकते हैं। इसके अलावा उन्हें 14 रुपये की दक्षिणा दें। मां को दही चढ़ाएं। पढ़ाई में सफल होंगे।

मकर- आप चाहें तो कन्याओं को बर्तन सेट और 11 रुपये की दक्षिणा दें सकते हैं। सफलता के लिए माता को लड्डू चढ़ाएं। तरक्की का सन्देश मिल सकता है।
कुंभ- कंभ राशि के लोग कन्याओं को नीला वस्त्र और 21 रुपए की दक्षिणा दें। माता को मीठी दही चढ़ाएं। रोजगार अच्छा होगा।
मीन- मीन राशि वाले कन्याओं को एक गुड़िया के साथ-साथ 25 रुपये की दक्षिणा जरूर दें। रात को दुर्गा चालीसा पढ़ें।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !