कांग्रेस: 36 सीटों पर आमने-सामने आए दिग्गज, हालात तनावपूर्ण | mp news

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 36 सीटों पर दिग्गज आमने-सामने हैं। वो अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते हैं। कोई भी अपने कदम पीछे हटाने को तैयार नहीं है। दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अजय सिंह, सुरेश पचौरी के अलावा दीपक बावरिया का भी एक गुट बन गया है। प्रदेश प्रभारी होने के बावजूद वो अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं। 3 दिन से कांग्रेस में सन्नाटा है। चुनाव अभियान से संबंधित कोई उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। 

इन सीटों पर तनावपूर्ण हालात
दक्षिण पश्चिम : पीसी शर्मा (दिग्विजय) प्रवीण सक्सेना (सुरेश पचौरी), संतोष कसाना (वर्षा गायकवाड़)। 
हुजूर: भगवानदेव इसरानी (कमलनाथ), जितेंद्र सिंह (दीपक बावरिया), मांडवी चौहान और अवनीश भार्गव (सुरेश पचौरी) 
नरेला : महेंद्र सिंह चौहान (अजय सिंह), कैलाश मिश्रा (सुरेश पचौरी), मनोज शुक्ला (दीपक बावरिया) 
देपालपुर : विशाल पटेल (कमलनाथ), सत्यनारायण पटेल (सिंधिया) 
इंदौर-1 : गोलू अग्निहोत्री (सिंधिया), कमलेश खंडेवाल (दिग्विजय), केके यादव (कमलनाथ)
इंदौर -2 : मोहन सेंगर (सिंधिया), चिंटू चौकसे (दिग्विजय) 
इंदौर -5 : विपिन खुजनेरी (सिंधिया), अरविंद बागड़ी (कमलनाथ) 
महू : अंतर सिंह दरबार ( दिग्विजय), दिनेश तलवाड़िया (कमलनाथ) 

उज्जैन उत्तर : मुकेश शर्मा-राजेंद्र भारती (सिंधिया), माया त्रिवेदी (कमलनाथ)
उज्जैन दक्षिण : राजेंद्र वशिष्ठ (दिग्विजय) जयसिंह दरबार (कमलनाथ) 
झाबुआ : जेवियर मेड़ा (कमलनाथ), विक्रांत भूरिया (दिग्विजय) 
मांधाता : उत्तम पाल सिंह (दिग्विजय) परमजीत सिंह नारंग (सिंधिया) नारायण पटेल (कमलनाथ) 
खंडवा: यशवंत सिलावट (दिग्विजय), राकेश सिलावट (कमलनाथ)
बुरहानपुर : सुरेंद्र सिंह (कमलनाथ), रवींद्र महाजन (दिग्विजय) 
नेपानगर : रामकिशन पटेल (कमलनाथ) अंतर सिंह (दिग्विजय) 

धार : बालमुकुंद सिंह गौतम (दिग्विजय) कुलदीप बुंदेला (सिंधिया) 
खातेगांव : शिशिर जोशी (कमलनाथ) राजकुमारी कुंडल (दिग्विजय) 
शुजालपुर : योगेंद्र सिंह (दिग्विजय) महेंद्र जोशी (सिंधिया) 
टिमरनी : अभिजीत शाह (दिग्विजय) रमेश मस्कोले (कमलनाथ) 
मैहर: श्रीकांत चतुर्वेदी (सिंधिया), धर्मेश घई (कमलनाथ) 
दतिया : घनश्याम सिंह (सिंधिया), राजेंद्र भारती (कमलनाथ) 
पनागर : सत्येंद्र यादव (सिंधिया), सम्मति सैनी (कमलनाथ) 
मुरैना : दिनेश गुर्जर (कमलनाथ), मनोजपाल सिंह (सिंधिया)

नीमच : नंदकिशोर पटेल (दिग्विजय) तरुण बाहेती (सिंधिया) 
मल्हारगढ़ : श्यामलाल जोकचंद (दिग्विजय), परसराम सिसोदिया( कमलनाथ) 
जावद : राजकुमार अहीर (कमलनाथ) समंदर पटेल (सिंधिया) 
सागर : नरेश जैन (कमलनाथ), नेमी जैन (सिंधिया), रामजी दुबे और भूपेंद्र मोहासा (दिग्विजय) 
दमोह : राहुल लोधी (कमलनाथ) डाॅ. संजय त्रिवेदी और राजा पटेरिया (दिग्विजय)
गाडरवारा : मिनेंद्र डागा (सिंधिया), सुनीता पटेल (कमलनाथ) 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !