कार्यकर्ता महाकुंभ: BJP को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन 'महाकुंभ' का आयोजन किया था जिसे पीएम नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। भाजपा ने दावा किया था कि यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होगा और अब उसे इसका प्रमाण पत्र भी मिल गया है। 

कांग्रेस ने कहा 1.50 लाख, भाजपा बोली 10 लाख
भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई को जो प्रमाण पत्र मिला है उसमें संख्या का जिक्र नहीं है। भाजपा ने अपने प्रेस रिलीज में एक जगह लिखा है कि कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर कांग्रेस ने दावा किया था कि कार्यक्रम स्थल पर 1.50 लाख से ज्यादा लोग नहीं थे। 

किसने जारी किया प्रमाण पत्र

यह प्रमाण पत्र world book of records की तरफ से जारी किया गया है। यह संस्था गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्बा बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अलग है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !