BHOPAL के बाद GWALIOR आश्रम में मूक-बधिर छात्रा का रेप | MP NEWS

Updesh Awasthee
ग्वालियर। ग्वालियर में मूक-बधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात दिव्यांग आश्रम में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आश्रम के संचालक समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आश्रम संचालक मूकबधिर छात्रा के साथ 3 महीने से दुष्कर्म कर रहा है था।

इसकी जानकारी तब हुई, जब छात्रा गर्भवती हो गई। संचालक ने छात्रा का चुपचाप गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी महिला बाल विकास विभाग को हुई तो उन्होंने संचालक समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ बिल्लौवा थाने में केस दर्ज कराया। गिरफ्तार आरोपियों में दिव्यांग आश्रम का संचालक डॉ. बीके शर्मा भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि वह तीन महीने से छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आश्रम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्हें पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुल नौ आरोपी है, जिसमें से तीन अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इससे पहले भोपाल बैरागढ़ आश्रम में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!