डीजल के दामों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले डीजल के दामों में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी की जा रही है। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई शहरों में डीजल के दाम रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इसके साथ ही पेट्रोल के दाम भी अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच चुके हैं। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार दिल्ली के साथ ही चेन्नई और कोलकाता में भी डीजल की कीमत में रिकॉर्ड बढोत्तरी हुई है।

बता दें कि दिल्ली में डीजल 14 पैसे महंगा होकर 69.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर रिकॉर्ड तोड़ 72.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में डीजल 15 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 73.23 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 

मुंबई में भी 15 पैसे की बढ़ोत्तरी से 73.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह 1 जून के बाद का उच्चतम स्तर है। वहीं पेट्रोल के दाम दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 11-11 पैसे बढ़कर क्रमश: 77.78 रुपये, 85.20 रुपये और 80.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!