भाजपा का गुप्त रोग दिग्विजय सिंह ने बताया | MP ELECTION NEWS

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने के भाजपा पर हमले लगातार जारी है। अपने पॉलिटिकल करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण पारी खेल रहे दिग्विजय सिंह ने आज अपने समर्थकों के बीच भाजपा के गुप्त रोग का खुलासा किया। 

एक फोटो जारी करते हुए दिग्वजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसा है। इसमें लिखा है: रफेल डील गुप्त!, पुराने नोटों की गिनती गुप्त!, कालाधन कितना आया गुप्त!, जीएसटी टैक्स से कितना आया गुप्त!, नौकरी के आंकड़े गुप्त!, बनारस पुल का ठेकेदार गुप्त!, यह 'गुप्त रोग' ठीक भी होगा या इसको साथ लेकर ही निकल लोगे साहेब! 

यह हमला सीधा पीएम नरेंद्र मोदी पर है। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने एक और हमला किया है। अपने बयान में श्री सिंह ने लिखा है 'राजनाथ सिंह जी जो अपने दफ़्तर में मन चाहा स्टॉफ नहीं रख सकते उनसे क्या उम्मीद करें। यह सब तो मोदी अमित शाह की टीम है। दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बन कर खड़ी है। पुलिस कमिश्नर महोदय शर्म करो।'
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!