मप्र कांग्रेस: 80 प्रत्याशियों के नाम फाइनल, ऐलान जल्द | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 80 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। पहली लिस्ट में इनका ऐलान कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि ये वही 80 नाम हैं जिनकी जीत की गारंटी मानी जा रही है और जिनके टिकट गुटबाजी से भी प्रभावित नहीं होते। मप्र में सरकार बनाने के लिए 115 विधायकों की जरूरत है। इस लिस्ट के बाद सिर्फ 30 सीटें शेष रह जातीं हैं। 

मध्य प्रदेश कांग्रे इस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसका इशारा किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही 80 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। उन्होने कहा कि पहली लिस्ट में इन नामों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम सबको साथ लेकर चल रहे हैं। बता दें कि मध्य पप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 17 सितंबर को एमपी पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि उनकी सभा विदिशा में होने वाली है।

आलोचकों का मानना है कि इस बार मप्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। बसपा इस खबर से काफी उत्साहित भी है। वो इन दिनो कांग्रेस के साथ मोलभाव कर रही है। बसपा के कुछ नेता चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं चाहते। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस को कम से कम 50 उम्मीदवार और ऐसे चाहिए जिनकी जीत की गारंटी हो, क्योंकि जनता का मूड कब बदल जाए कहा नहीं जा सकता। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!