मध्यप्रदेश 14 नगरीय निकाय चुनाव के आधिकारिक परिणाम | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश प्रदेश के 14 नगरीय निकायों में एक-एक वार्ड में पार्षद पद के लिये 3 अगस्त को हुये मतदान के परिणाम घोषित कर दिये गये है। 

कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी
बुरहानपुर: नेपानगर राजेश 373 कांग्रेस
नीमच: सरवानिया महाराज, ललिता बाई 177 कांग्रेस
छिंदवाड़ा: न्यूटन चिखली, अजय कुमार 236 कांग्रेस
ग्वालियर: डबरा, रानी रावत 1102 कांग्रेस
छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव, राजेन्द्र कनौजिया 397 कांग्रेस
सिंगरौली: सिंगरौली, रंजना 251 कांग्रेस
भोपाल: बैरसिया, भाग्यश्री खत्री 767 कांग्रेस
सतना: सतना, धीरेन्द्र सिंह 2012 कांग्रेस
गुना: राधौगढ़ विजयपुर, ओमश्री मीना 753 कांग्रेस, यहां भाजपा निकटतम प्रतिद्वंदी भी नहीं थी। 

बीजेपी के विजयी प्रत्याशी
दमोह: दमोह, पूजा राज 634 बीजेपी
मंदसौर: शामगढ़, दिलीप प्रजापति 574 बीजेपी
दतिया: दतिया, गायत्री देवी 603 बीजेपी
अनूपपुर: बिजुरी, संजय कुमार 376 बीजेपी

इसके अलावा भिण्ड: गोरमी, ममता बाई निर्विरोध निर्दलीय विजयी हुईं। यहां भाजपा एवं कांग्रेस अपने प्रत्याशी ही नहीं उतार पाई। 
इसके साथ ही दो नगरीय निकायों में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिये हुये निर्वाचन में खरगौन जिले के नगर परिषद करही पांडल्याखुर्द में भाजपा की श्रीमती आशा प्रेमचन्द्र बासुरे विजयी रहीं। बालाघाट जिले की नगर परिषद लांजी में बीएसपी की श्रीमती मीरा नानाजी समरीते विजयी रहीं। पहले भी यही अध्यक्ष थीं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !