शिवराज सिंह ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ा, बाढ़ आए तो एक दूसरे की मदद करें | MP NEWS

भोपाल। पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। लोग घबराए हुए हैं नगर निगमों की रिश्वतखोरी के कारण हुए अतिक्रमणों के चलते शहरी इलाकों में जलभराव हो रहा है। नदिया उफान पर हैं, बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले सीएम शिवराज सिंह ने जनता के नाम अपील जारी की है। उन्होंने बताया है कि अगले 24 घंटे इसी तरह की बारिश हो सकती है। यदि बाढ़ आए तो एक दूसरे की मदद करें। सरकार ने मदद के क्या इंतजाम किए हैं। आपातकाल में कहां संपर्क करें किससे मदद मांगे, ऐसा कुछ नहीं बताया। 

सीएम शिवराज सिंह ने आज जनता के नाम जारी संदेश में लिखा है: 
प्रदेश में सक्रिय मानसून के बीच अगले 24 घंटों में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। ऐसे में हमारी तैयारी है और आप भी सतर्क रहें। बाढ़ जैसे हालात या विषम परिस्थितियों में कोई भी परेशान दिखे तो क्षमता अनुसार उसकी मदद अवश्य करें।


जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया ? 
सवाल यह है कि क्या सीएम शिवराज सिंह ने इस बार जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। आपातकाल की स्थिति में कहां संपर्क करें। बाढ़ आए तो किससे मदद मांगे। जलभराव से निपटने के लिए क्या तै​यारियां की जा रहीं हैं। सड़कों पर पानी भरा हो और नगरपालिका/नगरनिगम वाले ना आएं तो किससे शिकायत करें कि तत्काल राहत मिल सके, ऐसा कुछ भी ना तो सीएम शिवराज सिंह ने बताया और ना ही सरकार की तरफ से ऐसी कोई सूचना जारी की गई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !