विधानसभा: हंगामे के बीच अविश्वास प्रस्ताव पेश, सीएम से मांगे जवाब

Updesh Awasthee
भोपाल। छोटे से मानसून सत्र की शुरूआत हंगामे के साथ हुई और इसी के चलते सत्र निर्धारित समय से पहले ही स्थगित कर दिया गया। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की ओर से विधायक राम निवास रावत ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा सचिवालय ने इस प्रस्ताव को जवाब देने के लिए सीएम शिवराज सिंह के पास भेज दिया है। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा के अंदर घुसे और मंदसौर गोलीकांड के पर्चे लहराने लगे। कांग्रेस नेताओं ने मंदसौर गोलीकांड की रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए। हंगामे के बीच ही सदन में कांग्रेस विधायक राम निवास रावत ने शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और आसंदी से अनुमति मांगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष की सूचना पर प्रस्ताव को चर्चा में लेने पर विचार होगा।

विधायक राम निवास रावत ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

जैसे ही सत्र की कार्यवाही शुरू हुई सरकार ने एक के बाद 17 विधेयक सदन में पेश कर दिए। इसके साथ ही 07 अध्यादेश रखे गए। अनुपूरक बजट पर विधानसभा में मंगलवार को चर्चा होगी। इसके बाद सदन में कांग्रेसी विधायक हंगामा करते रहे और अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। नेता प्रतिपक्ष ने मानसून सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इसे देखते हुए मानसून सत्र बढ़ाए जाने की मांग की गई है। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर नारेबाजी की है। भाजपा सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने कई मुददे खड़े किए हैं। सरकार मानसून सत्र में 8 हजार करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर मंदसौर के किसानों को न्याय दिलाएं।

सचिवालय ने सीएम के पास भेजा अविश्वास प्रस्ताव

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा विधानसभा को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव में प्रमुख रूप से ई-टेंडरिंग घोटाले समेत प्रदेश में कुपोषण की भयावह स्थिति, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, किसानों द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्या, उद्यानिकी विभाग में हुए घोटाले, प्रदेश में महंगी बिजली खरीदी, नर्मदा सेवा यात्रा और प्याज घोटाले का जिक्र है। इसके साथ ही कर्ज में डूबे प्रदेश को भी अविश्वास प्रस्ताव में शामिल किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने अविश्वास प्रस्ताव में लगाए गए आरोपों को जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया है।

छोटे से सत्र में क्या क्या कार्यवाही
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह सत्र मौजूदा विधानसभा का अंतिम सत्र है। सत्र के लिए अभी तक सचिवालय को 1376 प्रश्न, 236 ध्यानाकर्षण, 3 स्थगन, 17 अशासकीय संकल्प और 36 शून्यकाल की सूचनाओं के अलावा पंद्रह याचिकाएं प्राप्त हुईं हैं।
इसी तरह की खबरें नियमित रूप से पढ़ने के लिए MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!