जनता आपको क्यों चुने: शिवराज सिंह ने बताए 3 प्रमुख कारण

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल बन चुका है। इसी क्रम में दैनिक भास्कर ने सीएम शिवराज सिंह ने 11 सवाल पूछे। इनमें सबसे प्रमुख था 'जनता आपको क्यों चुने'। सीएम शिवराज सिंह ने इसके 3 प्रमुख कारण गिनाए। 
1) 40 लाख घरों में बिजली पहुंचाना है।
2) वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी और सिंचाई का क्षेत्र 80 लाख हेक्टेयर करना है।
3) सात स्मार्ट सिटी और 12 मिनी स्मार्ट सिटी बनाना है।

विवादित बयान से बच निकले शिवराज​

एक सवाल था बेहतर मुख्यमंत्री कौन? कमलनाथ/सिंधिया मुख्यमंत्री पद के लायक क्यों नहीं हैं?
इसका जवाब विवादित हो सकता था परंतु शिवराज सिंह ने बड़ी ही चतुराई के साथ सवाल को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा 'मैं किसी को लायक या नालायक बताने में विश्वास नहीं करता। मेरा भरोसा सिर्फ कार्य करने में है। मेहनत व ईमानदारी से काम के परिणाम मिलते हैं।'

शिवराज ने स्वीकारा विपक्ष मजबूत होगा

2018 चुनाव को लेकर हो रहे सर्वे और भविष्यवाणियों के बीच शिवराज सिंह ने इशारे में यह स्वीकार किया कि इस बार कांग्रेस की सीटें ज्यादा आ सकतीं हैं। उनसे इस संदर्भ में अप्रत्यक्ष रूप से सवाल किया गया था 'विपक्ष मजबूत चाहिए या वर्तमान की तरह कमजोर ? उन्होंने जवाब दिया 'मेरी राय में स्वस्थ लोकतंत्र के लिए विपक्ष मजबूत किन्तु सकारात्मक सोच वाला होना चाहिये।'
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !