गुजरात के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लिया: हार्दिक पटेल ने बताया

नई दिल्ली। गुजरात से बड़ी खबर आ रही है। राजकोट में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि सीएम विजय रूपाणी से इस्तीफा ले लिया गया है और अगले 10 दिन में गुजरात को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नया मुख्यमंत्री या तो पाटीदार होगा या क्षत्रीय। उधर, मुख्यमंत्री रूपाणी ने गांधी नगर में इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा- इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हार्दिक अफवाह फैला रहे हैं। रूपाणी ने कहा, "मैं अपने पांच साल का कार्यकाल बतौर मुख्यमंत्री पूरा करूंगा। हार्दिक को इस्तीफे की प्रक्रिया पता नहीं है। मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा किसी कैबिनेट मीटिंग में नहीं, बल्कि राजभवन में राज्यपाल को सौंपता है। 

नितिन पटेल ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। विपक्ष विवाद बढ़ाने के लिए ऐसी अफवाहों को फैला रहा है। खबर यह भी है कि नितिन पटेल अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली चले गए हैं। हार्दिक पटेल ने अपने दावे में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में दो नाम लिए 1- प्रदीप सिंह जडेजा: वटवा सीट से विधायक और गृह राज्य मंत्री 2- भीकू भाई दलसाणीया: गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं और संघ के विश्वस्त माने जाते हैं।

2017 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने विजय रूपाणी
रूपाणी 2014 में पहली बार राजकोट पश्चिम से विधायक बने, आनंदीबेन पटेल के मंत्रिमंडल में वे कैबिनेट मंत्री बने। फरवरी 2016 में उन्हें गुजरात भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। अगस्त 2016 में वे पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 2017 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !