PANNA फूड आॅफीसर के यहां कालाधन की तलाश, लोकायुक्त छापा | MP NEWS

Updesh Awasthee
पन्ना। लोकायुक्त भोपाल की एक टीम ने संडे सुबह पन्ना में कार्यरत खाद्य अधिकारी के घर RAID की। लोकायुक्त टीम यहां कालाधन की तलाश कर रही है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आरएल शुक्ला के बारे में लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिली है। लोकायुक्त की प्राथमिक जांच में सूचना सही पाई गई अत: छापामार कार्रवाई की गई। शुक्ला के यहां से कितना कालाधन और बेनामी संपत्ति मिली है इसकी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक टीम छानबीन कर रही थी। 

मिली जानकारी अनुसार लोकायुक्त भोपाल सुबह पन्ना में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आरएल शुक्ला के घर दबिश दी। लोकायुक्त के संतोष जामरा और आशुतोष व्यास 6 सदस्यी टीम के साथ यहां पहुंचे। टीम ने बताया कि उन्हें शुक्ला के खिलाफ अाय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद टीम दबिश देने पहुंची। सुबह जैसे ही बेल बजाई तो परिवार के सदस्यों से दरवाजा खोला। जैसे ही टीम ने अपना परिचय दिया शुक्ला सहित परिवार के चेहरे से रंगत उड़ गई।

टीम के सदस्य एक-एक कर सभी कमरों की तलाशी लेने लगे। वहीं परिवार के सदस्य एक किनारे पर बैठ गए। सूत्रों के अनुसार शुक्ला के पास से आय से अधिक संपत्ति मिली है। टीम को शुक्ला घर से लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवरात, नकदी, मकान और प्लाट के कागजात मिले हैं।

टीम को ये मिला
57 हजार रुपए नकद।
6 लाख का घरेलू सामान।
4 लाख 40 हजार रुपए का सोना।
20 हजार रुपए की जांची।
मकान, प्लाट के दस्तावेज।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!