MPPEB: जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण चयन परीक्षा एवं प्री नर्सिंग सिलेक्शन प्रवेश परीक्षा–2018

Updesh Awasthee
भोपाल। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण चयन परीक्षा एवं प्री नर्सिंग सिलेक्शन प्रवेश परीक्षा–2018 के लिए आॅनलाइन आवेदन की लाइनें 03 मई 2018 से खोली जाएंगी। आवेदन की लास्ट डेट 17 मई 2018 है एवं 22 मई तक आवेदन में संशोधन किए जा सकेंगे। परीक्षा 10 जून 2018 को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। 

आवेदन की पात्रता
ऐसे उम्मीदवार जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हों। 
12वीं में विज्ञान विषय से कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। 
आरक्षित श्रेणी के लिए 5 प्रतिशत अंक की छूट रहेगी। 
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल एवं सीबीएसई से पास उम्मीद ही आवेदन कर सकते हैं। 
आशा कार्यकर्ता के लिए 5 वर्ष का सेवा अनुभव। 

आयुसीमा
1 जुलाई 2018 की स्थिति में कम से कम 17 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष। 
आरक्षित वर्ग, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओं के लिए 5 वर्ष की छूट। 
आशा कार्यकर्ता के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष।
आशा कार्यकर्ता के लिए आरक्षित वर्ग को कोई छूट नहीं मिलेगी। 
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!