
पीड़िता कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। एक ब्यूटी पार्लर में ब्यूटिशन की ट्रेनिंग कर रही पीड़िता जब शनिवार को वहां पहुंची तो देखा कि पार्लर बंद था। यह देख वह वापस जाने लगी। वह रात 8 बजे जब ऑटोमोटिव स्क्वेयर पहुंची तो बाइक सवार आरोपी उसे बातों में उलझाकर महसाला गांव ले गए। वहां एक किराये के घर में उसके साथ गैंगरेप किया गया।
शराब के नशे में सोये थे
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उसे बांधा और जबरदस्ती शराब भी पिलाई। दो बार उसके गैंगरेप किया गया। उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए गए इसके बाद शराब के नशे में सभी सो गए। अगले दिन रविवार को सुबह करीब 4 बजे जब पीड़िता की आंख खुली तो उसने बाकी सभी को सोता देख भागने की इरादा किया। उसने काफी देर इंतजार किया और फिर दोनों आरोपियों को कमरे के अंदर बंद कर भाग गई।
सबूत के लिए फोन लेकर भागी
बहादुरी का उदाहरण देते हुए उसने भागने से पहले दोनों के फोन ले लिए। उसने कहा कि अगर उसने सबूत के तौर पर फोन नहीं लिया होता तो पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं करती। बताया गया है कि दोनों आरोपी सलाम और श्रीबस के नाम और भी कई शिकायतें हैं। दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।