घरवाले बारात का स्वागत कर रहे थे, दरिंदा 7 साल की बच्ची का रेप कर रहा था

Updesh Awasthee
जबलपुर। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सात साल की मासूम की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ 13 मई (रविवार) को मौसी की शादी में शरीक होने उमरिया आई थी। बारात आने के समय सभी परिजन व्यस्त थे। ऐसे में किसी ने बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया है। परिजनों ने जब बच्ची को ढूंढ़ा, तो घर से चंद कदम की दूरी पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।

मौसी की शादी में शामिल होने आई थी बच्ची

सात वर्षीय मासूम शहडोल जिले के पतेरा टोला गांव से मौसी की शादी में शामिल होने आई थी। परिजनों ने बताया कि बारातियों के स्वागत में व्यस्त परिजनों ने सोचा कि बच्ची कहीं सो गई होगी। जब सुबह खोजबीन की गई, तो बच्ची नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश की, तो पूरे दिन कोई सुराग नही लगा। तीसरे दिन घर से महज चंद कदम दूर ही मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

एसडीओपी आरके शुक्ल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सात वर्षीय मासूम मौसी की शादी में शामिल होने आई थी। शादी के माहौल में सभी परिजन व्यस्त हो गए। इसी बीच किसी ने मासूम के साथ हैवानियत को अंजाम दे दिया। आरोपी ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को घर के ही पास फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!