वित्तमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर फैसले की तारीख तय की

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज पांचवें चरण के आंदोलन के क्रम में संयुक्त मोर्चे में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने आज वित्त मंत्री के निवास पर पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। चर्चा में माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा मोर्चा के पदाधिकारियों को यह अवगत कराया गया कि आपकी मांगों में से संबंधित कुछ मांगों पर सरकार पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। 

माननीय वित्त मंत्री जी ने यह भी आश्वस्त किया कि आगामी 22 एवं 23 मई को मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वह स्वयं वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने वित्त मंत्री द्वारा सराहनीय कदम उठाए जाने पर वित्त मंत्री जी का वहीं पर हार्दिक आभार जताया। 

आज ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के भुवनेश पटेल वीरेंद्र खोगल, एल ण्एन कैलासिया एस बी सिंह जितेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह भदोरिया महेंद्र शर्मा रामनरेश त्रिपाठी सुभाष शर्मा राजकुमार चंदेल राजकुमार तोमर अनिल बाजपेई अजीज मोहम्मद खान निहाल सिंह जाट विजय रायकवार सुरेश पंथी राकेश पांडे जौहरी आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। संयुक्त मोर्चा आगामी 22 या 23 मई को वित्त मंत्री जी के साथ अपनी मांगों पर चर्चा करेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!