आरक्षण स्वाहा ! मंत्र के साथ ब्राह्मण समाज देगा 51 हजार आहूतियां | BHOPAL NEWS

BHOPAL | MP | SAMACHAR | बह्म समागम जनकल्याण समिति आरक्षण के विरोध में दिनांक 06/05/2018 दिन रविवार को सुबह 11:30 बजे चूना भट्टी चौराहा काली मंदिर के सामने हवन यज्ञ करने जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष पंडित धर्मेन्द्र शर्मा और पंडित अनिल पाठक प्रदेश सचिव ने बताया कि हवन यज्ञ के बाद ब्राह्मणों ने 'आरक्षणाय स्वाहा' का मंत्र फूंकने के साथ ही उनका यह अभियान पूरे प्रदेश में शुरु हो जायेगा। उन्होने कहा कि वे किसी भी जाति धर्म के विरोधी नही है लेकिन नीतिगत आधार पर देखा जाए तो अब समय आ गया है कि सरकार को जातिगत आरक्षण को तिलांजलि दे देनी चाहिए। 

केन्द्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को आरक्षण नीति में बदलाव पर विचार करना चाहिए। हवन यज्ञ के दौरान 51 पंडित, पांच हवन कुंडो में आरक्षणाय स्वाहा मंत्र के साथ एक क्विंटल हवन सामग्री से आहूति दिलवायेंगे। इसके साथ ही हवन यज्ञ में सरकार की सद्बुद्धी के लिए भी आहूती दी जावेगी। यज्ञ के बाद समिति के सदस्य आसमान में काले गुब्बारे छोडकर भी आरक्षण का विरोध करेंगे।

हवन यज्ञ के दौरान पंडित प्रहलाद शुक्ल, उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विवेक शास्त्री, अभिशेख शर्मा, पंडित जितेन्द्र शर्मा, पंडित अभिशेख दुबे, पंडित जय दुबे, पंडित राजेन्द्र भार्गव, पंडित त्रिवेंद्र, पंडित घनश्याम शास्त्री, पंडित राजेश शऱ्मा, पंडित ब्रजेश शास्त्री, राहुल सिंह राठौर, विकास सिंह वघेल, कृपाल सिंह ठाकुर, पंडित अपूर्व दुबे, सोनू दुबे, शानू दुबे, उदित तिवारी, सीताराम शर्मा, प्रीतम कुशवाहा, प्रेम सिंह दांगी, रघुवीर सिंह रघुवंशी सहित समिति के पदाधिकारी और बडी संख्या में आरक्षण का दंश झेल रहे सभी सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम
51 पंडित, 05 कुंड में, 01 क्विंटल हवन सामग्री
दिनांक- 06/05/2018 दिन रविवार
समय- सुबह 11:30 बजे
स्थान- चूना भट्टी चौराहा, काली मंदिर के सामने हनुमान मंदिर, भोपाल
भवदीय
धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष 9425631168

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !